दाड़लाघाट : संतराम काे मिली ग्राम सुधार सभा बसंतपुर की कमान
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम सुधार सभा बसंतपुर की नई कार्यकारिणी के चुनाव प्रधान ग्राम पंचायत बसंतपुर रामचंद ठाकुर व उपप्रधान नरपत राम की अध्यक्षता में करवाए गए। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान संतराम व उप प्रधान शीशराम को बनाया गया। वहीं, महासचिव जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष बाबूराम तथा कार्यकारिणी के सदस्य प्रेमलाल, रोशन लाल, बलबीर, रामचंद, हेतराम, लेखराम, धनीराम व अनंत राम को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर सभा के निर्वाचित प्रधान संतराम ने समस्त ग्राम पंचायत के सदस्यों का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत बसंतपुर के प्रधान रामचंद ठाकुर, उप प्रधान नरपत राम, वार्ड सदस्य धनीराम, धन्ना लाल व कृष्ण चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।