निरमंड और आनी में बागवानों को विभिन्न किस्मों के पौधे किए जा रहे वितरित-उत्तम पराशर
पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर हो रहा है पौधों का वितरण
मदन सांवरिया । निरमंड
निरमंड और आनी उपमंडल के बागवानों के लिए सेब सहित अन्य फलों के पौधों का आवंटन 26 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसमें पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर पौधों का आवंटन किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ उद्यान आनी डॉ उत्तम पराशर ने बताया कि बागवान पौधों के लिए बागवान प्रसार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, व विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
ये पौधे और किस्में होंगी उपलब्ध
राज्य की जलवायु परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न प्रकार की किस्मों के पौधे जिस क्षेत्र की समुद्रतल से 4500 से 6000 फीट की ऊंचाई के लिए स्कारलेट स्पर 2, जैरोमाइन, रैड कैप, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, शैलेट स्पर, गेलगाला (पी) रैडलम गला( पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि 6000 से 7500 फीट की ऊंचाई के लिए रैडब्लॉक्स, जैरोमाइन, गेलगाला (पी) सन फ्यूजी (पी) रैडलम गला (पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) 7500 से ऊपर के क्षेत्रों के लिए जैरोमाइन, रैड कैप बोलटड, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, टौलर स्पर, गेलगाला (पी), रैडलम गाला (पी), फ्यूजी (पी) व ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी किस्मों के फल पौधे बागवानी विभाग कार्यालय आनी, बागवानी विभाग कार्यालय निरमंड में वितरित किए जा रहे हैं। पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर जिन बागवानों ने पूर्व में मांग की है, उन बागवानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ साथ बागवान चैरी, पलम व नाशपाती के अच्छी किस्मों के पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।
