सरकाघाट : कल्चर प्रमोशन फाउंडेशन के द्वारा स्टेट लेवल के इवेंट आयोजित
फर्स्ट वर्डिक्ट / सरकाघाट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान पपलोग की प्रधानाचार्य लता देवी ने जानकारी दी है कि सस्न्थान में हिमाचल प्रदेश कल्चर प्रमोशन फाउंडेशन के द्वारा स्टेट लेवल के कल्चर एवेंटिस आयोजित किए गए, जिनमें सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग और म्यूजिकल चेयर के इवेंट्स करवा गए । जिसमे प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस तरह के इवेंट प्रशिक्षणार्थियों के मस्तिष्क पर आजकल चल रहे कोविद-19 की वजह से मानसिक दबाब से उभरने में भी सहायता करते हैं। इस इवेंट को करवाने के लिए संसथान के प्रशिक्षक वर्ग सरला देवी एचसीएम् , मीरा ठाकुर, वंदना, रेखा, रेनू डोगरा , दरोमपति देवी, अचल कौंडल, विजय कुमार, किरपाल सिंह, हितेश कुमार ने इस इवेंट को करवाने के लिए अपना सहयोग दिया।
