सोलन जिले में नौणी से होगी 'सरकार गांव के द्वार' की शुरुआत
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'सरकार गांव के द्वार' की शुरुआत सोलन जिला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम और रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मनमोहन शर्मा आज यहां कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, सोलन विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र में 23 जनवरी और दून विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी को 'सरकार गांव के द्वारÓ पहुंचेगी।
