कुनिहार : सर्व एकता जनमंच व नव चेतना संस्था ने संयुक्त रूप से गौधाम में मनाया नव वर्ष
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
कुनिहार की सामाजिक संस्था सर्व एकता जन मंच व नव चेतना संस्था ने संयुक्त रूप से कुनिहार में स्थित गौधाम में गौवंश की सेवा करते हुए नए वर्ष का उत्सव मनाया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र व कुलदीप ने बताया कि दोनों संस्था के सभी सदस्यों ने गौधाम में इकठ्ठे होकर गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें आटे की मीठी पिनियां व अन्य खाने की सामग्री वितरित की। इस सेवा में कुलदीप कंवर, संजीव तनवर, राजेंद्र ठाकुर, कुलदीप पंवर, राहुल राय, अंजू चोपड़ा, पूनम कंवर, रीटा, पलक व दीक्षित आदि मौजूद रहे।
