जयसिंहपुर : सत्य साईं युवक मंडल दगोह करवाएगा तीन दिवसीय कार्य शिविर का आयोजन
खंड स्तरीय तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर का 18 से 20 तक हाे आयोजित
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय युवा कार्य शिविर का आयोजन सत्य साईं युवक मंडल दगोह खास का आयोजन विकास खंड लंबा गांव की ग्राम पंचायत दगोह के गांव में 18 से 20 फरवरी तक करवाया जा रहा है, जिसमें 3 दिनों के लिए प्रतिदिन एक सामाजिक विषय पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। इस संबंध में निम्नलिखित विषयों पर खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन स्थानीय युवा मंडल के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यों को युवाओं एवं स्वयंसेवी के माध्यम से करवाया जाना है। स्थानीय बाबरी एवं तलाव के रखरखाव, सफाई, पुनर्निर्माण कार्य एवं स्थानीय गांव के रास्तों की साफ-सफाई एवं खेल मैदान निर्माण कार्य पौधारोपण स्वच्छता कार्य, जिसमें प्लास्टिक कूड़ा-कचरा इत्यादि का निपटारा करना है।
