दाड़लाघाट : स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर नशे से दूर रहने का दिया संदेश
( words)
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इस अवसर पर लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रैली भी निकाली। यह रैली स्कूल प्रांगण से धुन्दन बाजार से होते हुए नागरिक चिकित्सालय तक गई। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने प्रार्थना सभा में बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद, हेमलता, किरण शर्मा, जया शर्मा, सुनीता, हरेंद्र वर्मा, सत्या देवी, प्रोमिला, वंदना, नंदिता और स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा भी बच्चो के साथ रहे।
