सोलन : विद्यालय विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने में निभाते हैं अहम भूमिका-संजय अवस्थी
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थिओं के जीवन को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं और बच्चों को भावी चुनौतियों के लिए तैयार करते है। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से राजकीय ड्रिग्री काॅलेज में जून माह से एमए की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल को बिछाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इसके दृष्टिगत उन्होंने कहा कि देवरा पटी रोड के लिए लगभग सात करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसका कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा। उन्होंने विद्यालय में इतिहास की कक्षाएं आरंभ करने तथा मंज्याट की उठाओ पेयजल योजना के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुति देने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंज्याट के छात्रों को 2100 रुपए देने की घोषणा की।कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न मांगे मुख्यातिथि के समक्ष रखी गई, जिस पर संजय अवस्थी ने विद्यालय की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव ने आशिता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर खिताब से सम्मानित किया।
उन्होंने चंचल, बादल, कृतिका, कुसुम, कर्ण, कामना, काजल, प्रशांत, अजय, अंशिका, हिमांशु, कुसुम, हिमांशी, प्रिया, मनीष, चांदनी, आदित्य, योगेश, हिमांगी, भूमिका, तेजस्वी, चाहत, हर्ष, हर्षित, भारती, शिल्पा, रक्षिता, पायल, अंजलि, भावना, साहिल, सीमा, गायत्री, शिल्पा, आयुष, हेमराज, जमील, तरुण, द्रुव, जाहिद, रोहित ठाकुर, सौरव, ललिता, भूमिका, संजना, योगेश व राजन आदि को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रावमापा मंज्याट सुरेश शर्मा ने विद्यालय की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य संसदीय सचिव ने जन समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, रावमापा व राप्रपा के अध्यापकगण व विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
