राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में यूथ एवं ईको क्लब द्वारा विज्ञान और गणित विषयों में रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में यूथ एवं ईको क्लब द्वारा विज्ञान और गणित विषयों में रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में साइंस क्विज और विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा, बच्चों में टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता भी करवाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या, मीना कुमारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति डर को कम करना और इन विषयों में उनकी रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में यूथ एवं ईको क्लब प्रभारी अंकिता शर्मा, वाणिज्य प्रवक्ता विकास धीमान, गणित प्रवक्ता सुखदा सूद, रसायन विज्ञान प्रवक्ता रजनीश कुमार, भौतिकी प्रवक्ता सुरजीत कुमार, टीजीटी रंजना डोगरा, प्रिया गुलेरिया और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
