डाडासीबा में स्कूटी और टैंपाे की टक्कर, एक गंभीर घायल
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत आज दोपहर एक बजे के करीब स्कूटी और एक टैंपो में टक्कर होने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर दाे लाेग सवार थे, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसकी गंभीर हालत काे देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर दो लोग सवार थे, वही, इस दौरान स्कूटी चालक सामने आ रहे टैंपाे को देखकर घबरा गया व स्कूटी टैंपाें से टकरा गई। घायलों को सिविल अस्पताल डाडासीबा में पहुंचाया गया। मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एक को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। डाडासीबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी विशाल वर्मा देहरा ने बताया कि मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
