देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आज (बुधवार को) स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्यातिथि रही। सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कॉर्फ पहनाकर मुख्यातिथि का स्काउट एंड गाइड मुहिम में स्वागत किया। प्राचार्या ने स्काउट एंड गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को स्काउट-गाइड मुहिम में शामिल होने तथा समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई , जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली।
