कांगड़ा : गणतंत्र दिवस 2023 के शुभ अवसर पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने फहराया तिरंगा
तिलक राज। कांगड़ा
74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा के प्रांगन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था।
एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, सुर सागर एकेडमी से आए हुए बच्चों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई, इस बार के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर योगा प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के अंतर्गत योगा प्रतिस्पर्धा में करवाई गई।
कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने विशिष्ट सेवा के लिए समाजसेवक नंदन शर्मा को, वरुण गुप्ता व उनकी टीम द्वारा किए उत्कृष्ट कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और योगा प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। आज के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर सहित वीडियो कांगड़ा नेत्रा मेती, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, डीएसपी मदन धीमान, एसएचओ विजय कुमार, ईओ ललित कुमार, बीडीसी मेंबर अशोक कुमार, कांता सरोच, योग गुरु रंजीत सिंह, सुर सागर एकेडमी के प्रबंधक सागर और बच्चे मौजूद रहे।
