एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने दिलाई नगर पंचायत राजगढ़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ
( words)
एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने नगर पंचायत राजगढ़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति साहनी व उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर को आज नगर पंचायत हॉल राजगढ़ में प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी की उपस्थिति में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति साहनी व उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए नगर पंचायत राजगढ़ के पार्षदगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ के पार्षद सुमन चौहान व रंजीत सहित सचिव नगर पंचायत राजगढ़ अभिनव शर्मा व अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।