दाड़लाघाट : घनागुघाट स्कूल में अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट की छात्राओं ने 14-वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में 'खो-खो' में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने 'वॉलीबॉल' में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की प्रतियोगिता में छात्रों ने 'कुश्ती' में स्वर्ण पदक व रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की तथा डीपीई जोगिंद्र ठाकुर, पीईटी मदन ठाकुर एवं दीपांकर गिल का विशेष आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष पर उप प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों को के उज्जवल भविष्य की कामना की व अजय गौतम का भी आभार व्यक्त किया।
