कांगड़ा : द्रोणाचार्य महाविद्यालय में द्वितीय योगासन खेेल प्रतियोगिता आयाेजित

मनोज कुमार। कांगड़ा
द्वितीय योगासन खेेल प्रतियोगिता का आयोजन विनोद कुमार (सह सचिव हि.प्र. योगासन खेेल संघ व नोडल अधिकारी,रा.यो.खे.सं), योगी रणजीत सिंह ( तकनिकी अध्यक्ष, हि.प्र. योगासन खेल संघ), ई.चुनी लाल डोगरा ( जोनल अधिकारी व महासचिव जिला कांगड़ा), अमिता व अभिषेक (जिला संयोजक), के स्तत प्रयास से द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत (कांगड़ा) में करवाया गया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश योगा एसोसिएशन व नेशनल योगासन खेल फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त है जिसको भारत सरकार के खेल मंत्रालय से अनुमति मिली हुई है। जिला स्तरीय योग आसन खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राकेश कटोच अध्यक्ष न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल शााहपुुर ने शुभारंभ किया व समापन समारोह के मुख्यातिथि राज राणा साईं एजुकेशन ट्रस्ट धर्मशाला से उपस्थित रहे इनके साथ गौतम पठानिया, इंद्रजीत, बलविंदर पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इसमें से ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक योगासन खेल प्रतियोगिता में बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया ट्रेडिशनल योगासन खेल प्रतियोगिता सब जूनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अवंतिका, द्वितीय स्थान पर हर्षिका कौंडल, तृतीय स्थान पर अनुष्का रही। ट्रेडिशनल योगासना खेल प्रतियोगिता लड़कों के आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर आह्वान सूद, द्वितीय राघव पटियाल व तृतीय स्थान पर सिद्धांत चौधरी रहे। आर्टिस्टिक योगासन खेल प्रतियोगिता गर्ल्स में प्रथम स्थान अवंतिका, द्वितीय स्थान हर्षिका, तृतीय स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे सुरक्षा चौहान, बविता देवी, पूजा तिवारी, ममता गोरा, सुुनाभ (टिक्कू) रैंगणियां ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजीव शर्मा, रेणु देवी, अमित मेहरा व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।