दाड़लाघाट : पंचायत बागा करोग में स्व. वीरभद्र सिंह काे अर्पित की पुष्पांजलि
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत बागा करोग में पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुए बागा करोग में दिहाड़ीदार कामगारों व उनके बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सचिव जिला सोलन चौहान कृष्णा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे। जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाया वह अस्मरणीय है। चौहान कृष्णा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार आज से इस शुभ दिन को विकास दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा।
इस दौरान पंचायत बागा करोग की प्रधान सुरेंद्रा पंवर, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, उप प्रधान श्याम लाल चौहान, सचिव जिला सोलन कांग्रेस चौहान कृष्णा, महासचिव एससी एसटी सेल अर्की राकेश चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान (किरण चौहान), सुमित्रा चौहान, रीना पंवर, करोग वार्ड सदस्य ज्योति चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नानक चंद ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य रामपाल शर्मा, बीरबल चौहान, उपाध्यक्ष अर्की दीप लाल चौहान, युवा महासचिव श्याम लाल, सचिव मांगल कांग्रेस चमन लाल सहित अन्य सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्म जयंती पर उनकी चित्र पर पुष्पांजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी व नमन किया।