सद्भावना दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
( words)
प्रतिभा सिंह बोलीं- राष्ट्र कभी नहीं भुला सकता पूर्व प्रघानमंत्री के योगदान को
प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए अपने अपने श्रदासुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए देश को दिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि देश में आईटी व दूरसंचार क्रांति के जनक के तौर पर उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत आरक्षण व 18 साल के सभी युवाओं को मताधिकार का अधिकार उन्हीं की देन हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के अतिरिक्त आदर्श सूद, आनंद कौशल, विनीत गौतम, सुधीर आज़ाद, दवेंद्र बुशेहरी, वेद प्रकाश ठाकुर, भूपेेंद्र कवंर,जैनब चंदेल, उप महापौर उमा कौशल, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, प्रवक्ता सुरजन सिंह जोगटा, जीएस तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, राम कृष्ण शांडिल, कंवर नरेंद्र सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, किसान कांग्रेस प्रवक्ता कंवर रविंदर सिंह,, डॉक्टर मस्त राम सिंह बीरू,सतपाल, संदीप चौहान, शांता राजता, शशि ठाकुर, पुष्पा शोभटा,वृंदा सिंह, बनिता वर्मा, सत्या वर्मा, तनु चौहान, रूमा शर्मा, विना विज, लोकेश्केवरी, बबली सालोतरा, नेहा, अनिल चौहान अतिरिक्त महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, छात्र संगठन एनएसयू आई व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
