रिज मैदान में नही, सैंज में स्थापित होगी स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा
( words)

हिमाचल प्रदेश के 6 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर फोटो वायरल हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा 23 जून को उनकी जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर लगने जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। शिमला के रिज मैदान में अभी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी, बल्कि 22 जून को सैंज में उनकी प्रतिमा लगने जा रही है। सैंज में भी किसी समर्थक ने प्रतिमा के लिए निजी भूमि दी है। रिज मैदान में प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से अभी तक किसी तरह की अनुमति नहीं मिली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने इसकी पुष्टि की है।