धर्मशाला : सुधीर की OPS पर पोस्ट की सेल्फी बनी चर्चा का विषय

दीवाली पर सुधीर के घर पहुंची बधाई देने जनता
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने आज रक्कड़ पंचायत में आम जनता के साथ नुक्कड़ सभा में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने भविष्य की योजनाओं को आम जनता से सांझा किया। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा छोटी दीवाली होने के चलते अपने घर पर ही आम जनता से मिले। लोगों ने उन्हें दीवाली की बधाई दी और चुनावों को लेकर शुभकानाएं दी। दिन में करीब 500 लोग सुधीर से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान आम जनता के बीच सुधीर शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सेल्फी चर्चा का विषय बनी रही।
लोग सुधीर शर्मा से सेल्फी के विषय में चर्चा करते दिखे। साथ ही सुधीर शर्मा के दाड़ी स्थित कार्यालय में भी सेल्फी को लेकर कई लोग पूछताछ के लिए आए। सुधीर शर्मा ने पुरानी पेंशन वहाली को लेकर एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। लोगों के प्रश्नों का सुधीर शर्मा और कार्यालय प्रतिनिधियों ने विस्तार से उत्तर दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने एलान किया है कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।