साेलन : एलआर बीएड संस्थान में हुआ नई शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार का आयाेजन
गगन शर्मा। साेलन
एलआर बीएड संस्थान में नई शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार आयोजित किया गया। नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्वरूप बदल न जा रहा है। वर्षों से चली आ रही शिक्षा पद्धति इस बात से बदल जाएगी। अब तक 3 वर्ष में होने वाला बीए बीएससी बीकॉम 4 वर्ष का होगा। साथ ही तीन स्ट्रीम नहीं जोड़ दी गई, जिसमें भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम के विशेष शामिल किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि आप प्रवेश के समय विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय चुनने का मौका मिलेगा। इससे उनका सर्वागीण विकास होगा। प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने बताया कि सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी।
इसी को मद्देनजर रखते हुए सेमिनार का आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थियों को नयी शिक्षा नीति के बारे जागरूक कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के माहौल में छात्रों को शिक्षा के साथ ऐसा परिवेश देने की जरूरत है, जिससे कि सौहार्द व भाईचारे के साथ अनुशासन का माहौल बने। इसके लिए शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को समझने व छात्रों को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में बीएड के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने अपने विचार रखे।
