Kangra:खुंडियां में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

खुंडियां: भाजपा मंडल खुंडियां में आज पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महान वीरांगना लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा अपने जीवन में किए गए त्याग और राष्ट्र सेवा को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उनके नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।
इस संगोष्ठी कार्यक्रम में ठाकुर रविंद्र रवि जी, मंडल अध्यक्ष खुंडियां संजय राणा, महामंत्री संजीव कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, अगरबान सिंह, मान सिंह राणा नहालिया प्रधान कमल जीत, घराना के प्रधान दलीप सिंह, सुरानी के प्रधान बीरबल सिंह, मंडल के सचिव राजेश कुमार, मोहिंदर सिंह, तारा सिंह, देश राज, पवन कुमार, बलदेव सिंह और अन्य कई व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों पर प्रकाश डाला।