देहरा : नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सूरम सिंह ठाकुर, क्षेत्र में पसरा मातम
विनायक ठाकुर । देहरा
देहरा में आज उस समाय मातम का माहौल छा गया, जब देहरा के वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर सूरम सिंह भगवान को प्यारे हो गए। आपको बता दें कुछ दिन पूर्व सूरम सिंह गिर भी गए थे और थोड़े बीमार भी चल रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे देहरा में मातम का माहौल छा गया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा ने भी इस बात का दुःख जताया है। ठाकुर सूरम सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई देहरा में हुई, परंतु नजदीकी आगे की पढ़ाई ना होने के कारण 20-25 किलोमीटर दूर होशियारपुर के पास 10वीं की पढ़ाई हुई उपरांत लाहौर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 1944 में नौकरी शुरू कर दी।
भारत विभाजन के बाद नियुक्ति अमृतसर में हो गई, उसके बाद अंबाला और शिमला में स्थानांतरण हुआ, जहां 1957 में स्नातक की पढ़ाई की। इसके उपरांत जब तबादला चंडीगढ़ में हुआ, तो वहां स्थित लॉ कॉलेज से 1961 में एलएलबी की डिग्री हासिल की और 1962 से प्रदेश की पुरानी तहसीलों में से एक देहरा तहसील और एसडीम कार्यालय जहां पर मजिस्ट्रेट की शक्तियां समाहित थी। बतौर वकील अपना कार्य शुरू कर दिया। देहरा बार एसोसिएशन ने इस बाबत दुख व्यक्त किया है।
