वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
( words)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रधान जगदीश चन्द आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेश उप्पल, सचिव ओंकार सिंह सिपहिया, कोषाध्य कैप्टन दिलबाग, उपाध्यक्ष नीलकंठ दत्ता के अतिरिक्त सुनील वैद, मोहिंद धीमान, सुभाष गुलेरिया, विनोद शर्मा, कैप्टन देवी राम, रमेश शर्मा, राज कुमार जम्वाल तथा वीरबल ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद ने योग के महत्व तथा अच्छी जीवन शैली पर बल दिया। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ नागरिकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा द्वारा आयोजित योग शिविर में भी भाग लिया।
