कांगड़ा : 13 सितंबर को मुख्यमंत्री कांगडा में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन-काजल

मनोज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 सितंबर को दोपहर दो बजे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए वह विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत और शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को जनसभा के लिए आमंत्रित करेंगे। काजल शुक्रवार को ग्राम पंचायत तरखानकड़, ज़मानाबाद के ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा हिमाचल और केंद्र की डबल इंजन सरकार के चलते कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गति प्रदान की है। और वर्षों से लंबित आईटी पार्क का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के कर कमलों से करवाया जाएगा। काजल ने कहा विपक्ष मुद्दा विहीन है। चुनावी बेला पर कई झूठे शिगूफा छोड़ कर क्षेत्र की जनता को भ्रमित और गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है।
काजल ने कहा कांगड़ा शहर में पुलिस थाना के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है मुख्यमंत्री उसका शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार कर जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान तरखानकड़ किरण बाला, चुनी लाल, प्रकाश चंद, इश्वर दास, किशन चंद, करतार, अशोक बंटी, कौशल्या, पूजा, नीलमा संजोगिता, शबनम, सुमन, कमलेश रघुवीर, सोनू, प्रेम चंद, सुरेश, होशियार, हरबंस, विजय, लीला, रिंकू, ठाकर दास, नरेश, राम स्वरुप, दर्शाना, अर्पणा, व्यासा, सारिका देवी व तिलक राज भी उपस्थित रहे।