जयसिंहपुर : सात दिवसीय एनएसएस कैंप का राजकीय आदर्श वरिष्ठ विद्यालय में हुआ समापन
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यातिथि अश्विनी कुमार मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय हरोट ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरीश भारद्वाज ने समस्त सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर प स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव चोपड़ा ने अपने भाषण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य को अपने जीवन में उतारना चाहिए। मुख्यातिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि आप एक आदर्श समाज सेवक बनें और समाज की सेवा करने को हमेशा तत्पर रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामलाल, विनोद भारती, कुलदीप, देश राज, गुलशन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरीश भारद्वाज और महिला कार्यक्रम अधिकारी बब्लेश 7 दिनों की गतिविधियों को मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत किया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंच का संचालन हंसराज राणा ने किया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में हीर चंद मोहित, काजल, अक्षिता, राहुल, स्वाति, काजल, मोहित, कसीस, निखिल, करण, आयुष,स्वास्तिका, प्रयांश, नेहा, अंश, भानु व अर्पित आदि स्वयंसेबियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। स्थानीय पाठशाला के अध्यापकों अनू सूद, स्वर्णा, स्वाति सोहनलाल मेहरा, पवन कुमार व विनोद शर्मा आदि का योगदान इस कैंप में सराहनीय रहा। यह जानकारी हमें कार्यक्रम अधिकारी हरीश भारद्वाज ने उपलब्ध करवाई।
