देहरा : परागपुर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विनायक ठाकुर । परागपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल परागपुर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस समापन समारोह मे बतौर मुख्यातिथि अप्पर परागपुर पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने शिरकत की। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों द्बारा मंच पर विगत सात दिनाें की रिपोर्ट मंच पर सुनाई। वहीं, इस दौरान प्रधान मीणा कुमारी ने माजूद तमाम बलटिंयर छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति शपथ दिलवाते हुए उन्हें शिक्षा छात्र छात्राओ के भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस बारे विस्तार से समझाया।
वहीं, उनके साथ आए हुए अतिथि सुनील चौहान एसएमसी कमेटी अध्यक्ष ने भी विद्यर्थियों को अपने अनुभव से आवगत करवाया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना कि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने सभी का स्वागत किया तथा अतिथियों को मोमेंटों से सम्मानित भी किया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी सुभाष ठाकुर, अध्यापक अरविंद ठाकुर सहित अन्य भी शामिल रहे। इस सात दिवसीय शिविर में 65 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
