साेलन : मांगाें काे लेकर एसएफआई ने प्रचार्या को साैंपा ज्ञापन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सोलन महाविद्यालय की एसएफआई द्वारा प्रचार्या को आज ज्ञापन सौंपा गया। यह का ज्ञापन छात्रों की मांगों को लेकर दिया गया। एसएफआई का मानना है कि महाविद्यालय के अंदर परीक्षा आने में कुछ ही समय बाकी है और लाइब्रेरी खुली न होने की वजह से छात्रों को पढ़ने में कठिनाई आती है। इसलिए एसएफआई मांग करती है कि लाइब्रेरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुचारू रूप से खोला जाए। इसी के साथ साथ ठंड बड़ने के बावजूद भी लाइब्रेरी में किसी भी तरह के हीटिंग सिस्टम कि सुविधा नहीं दी गई है। इसलिए एसएफआई द्वारा मांग की गई है कि लाइब्रेरी के अंदर सेंटर हीटिंग सिस्टम लगाया जाए।
एसएफआई का मानना है कि सोलन महाविद्यालय को बने हुए 60 साल से ज्यादा का समय हो गया है। जिला हेड क्वार्टर पर महाविद्यालय होने के बावजूद भी यहां पर न तो अभी तक छात्रों के लिए के पार्किंग की व्यवस्था है और न ही यहां पर अभी कॉमर्स ब्लॉक और सभागार का निर्माण किया गया है। एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय के अंदर पार्किंग व बीकॉम ब्लॉक और सभागार का निर्माण जल्द से जल्द करें।
महाविद्यालय के अंदर पानी कि न तो सुचारू रूप से व्यवस्था है और कूलर भी बंद पड़े हुए हैं। एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय में पीने की पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाए। एसएफआई ने प्रचार्या से अपील की है कि आप इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। इस मौके पर राहुल, शिवानी, संजय श्रेया, रिशु, अंकित, रोहित, रितिक, सनी, तरुण, गुंजन, अंकिता, पारुल, अनु व सिमरन सहित 25 छात्र शामिल रहे।
