साेलन : एसएफआई ने गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं को आ रही दिक्कतों बारे प्राचार्या साैंपा ज्ञापन
( words)
आशीष आजाद। साेलन
एसएफआई सोलन छात्रा उप समिति द्वारा प्राचार्या को आज ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में एसएफआई ने गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं को आ रही दिक्कतों की ओर विशेष ध्यान दिया। गर्ल्स कॉमन रूम की बात करें, तो वहां सफाई न होने की वजह से छात्राओं को वहां बैठने में दिक्कत आ रही है। साथ ही वहां पर सिंक में ब्लॉकेज की वजह से छात्राएं उसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ-साथ वॉशरूम के अंदर में सफाई के हालात कुछ अच्छी नहीं हैं। इसीलिए एसएफआई मांग करती है कि छात्राओं को आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। अन्यथा एसएफआई छात्राओं को इकट्ठा करते हुए एक उग्र आंदोलन तैयार करेगी, जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा।
