शिमला : शेमरॉक रोजेंस स्कूल ने मनाया मातृ दिवस
( words)
कच्ची घाटी के समीप पत्रकार विहार शेमरॉक रोजेंस स्कूल ने वाटिका रिजॉर्ट शोघी में मातृ दिवस मनाया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रीति चुटानी ने स्टूडेंट्स की माताओं को इस दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी माताओं का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रथम गुरु माता ही होती है जो बच्चे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाती है।
