कांगड़ा : मिनर्वा कॉलेज में शरण कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्राफी

तिलक राज। कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) की प्रशिक्षु छात्राओं ने मिनर्वा कॉलेज के एक्सप्रेशन-2023 कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली ने बेस्ट आउट ऑफ बेसट प्रतियोगिता में दूसरा, डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा काजल ने कोलॉज मेकिंग में प्रथम, समूह नृत्य में कनिका, नेहा, सोनम, समीक्षा, लता, सिमरन, दीक्षित और साण्दली ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओवरऑल विजेता की ट्राफी भी शरण कॉलेज ने ही जीती। शरण कॉलेज की सभी छात्राओं ने एसपीयू मंडी के संकायाध्यक्ष (डीन) डॉ. राजेश के कर कमलों से सर्टिफिकेट और पदक प्राप्त किए। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधक एचके चांद सैनी, निदेशक शालिनी सैनी तथा प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं का स्वागत किया तथा उनकी भरपूर प्रशंसा की।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शरण कॉलेज को आप जैसी प्रशिक्षु होनहार छात्राओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शरण हीरे तराशता है, जिसकी मिसाल छात्राओं ने अपना हुनर दिखाकर दे दी है। उन्होंने छात्राओं के भविष्य की सुखद कामना की। उन्होंने साथ ही अध्यापकों तथा अभिभावकों को भी बधाई दी। साथ ही प्रशिक्षु छात्राओं के लिए वो दिन योजना के तहत गेस्ट लेक्चर का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. गरिमा, चाइल्ड डिवेल्पमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर कांगड़ा मिसेज वंदना कटोच, सुपरिवाइजर अनिता रंधावा, अशोक शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की एडोलोसेंट कौंसलर वंदना शामिल रही, जिसके अंतर्गत उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।