जसवां-परागपुर : शशि डोगरा दूसरी बार बने एचपीएसईबीएल देहरा मंडल अध्यक्ष
विनायक ठाकुर । देहरा
परागपुर में आयोजित बिजली कर्मचारी यूनियन की मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। इस दौरान देहरा मंडल के तहत विभिन्न सब डिवीजन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान शशि डोगरा को दूसरी बात यूनियन देहरा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, इस दौरान सब डिवीजन वायस भी कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें परागपुर से उपाध्यक्ष रोहित राणा, सचिव प्रवीण कुमार, ढलियारा से योगेश, सचिव रविंद्र, डाडासिबा से उपाध्यक्ष सरबजीत सचिव रविंद्र, टेरेस से सुनील कुमार उपाध्यक्ष सचिव अनु बाला, हरिपुर से नवीन कुमार को उपाध्यक्ष, सचिव रमन, देहरा यूनिट से अनुज कुमार, सचिव प्रदीप, टी ऐंड सी करण को उपाध्यक्ष व होशियार सचिव नियुक्त किया गया।
वहीं, मंडल देहरा कोषाध्यक्ष मुनीश कुमार व जॉइंट सेक्रेटरी गुलशन कुमार को बनाया गया। इस दौरान राकेश चौधरी संगठन सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। आपको बता यूनियन द्वारा यह नई कार्यकारिणी की घोषणा भी गई है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा की 25 नवंबर को पालमपुर में बिजली कमर्चारियों का 17वां महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
