शिलाई : भाजपा ने शुरू किया गांव चलो अभियान
भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडलों से गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर शुरू कर दिया है। पार्टी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान पूर्व में जयराम सरकार द्वारा की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की जा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के बूथ मैनेजमेंट की भी पदाधिकारी द्वारा धरातल पर जानकारी प्राप्त की जा रही है। इससे न केवल संगठन मजबूत हो रहा है, बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी पार्टी के लिए यह अभियान मददगार साबित होगा।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीजेपी एसटी मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप सिंह सिंगटा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुरू कि गांव चलो अभियान से कार्यकर्ताओं के बीच एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए देश हित मे ऐतिहासिक निर्णय को कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 70 सालों से शोषित वंचित और पिछड़े लोगों को उनका अधिकार मोदी सरकार द्वारा दिया गया है जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति अधिकार नरेंद्र मोदी सरकार की देन है, जबकि कांग्रेस पार्टी द्वारा इसको लटकाने का कार्य किया गया। इसके साथ एक गांव 11 किस प्रहरी अभियान भी साथ में चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है।