शिमला : इंजन घर से आप प्रत्याशी सुधीर और कांगनाधार से आजाद प्रत्याशी नीलम कांग्रेस में शामिल

शिमला नगर निगम के इंजन घर वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और कांगनाधार से आजाद उम्मीदवार नीलम वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए। वीरवार को दोनों उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु से मुलाकात करने के उपरांत पार्टी ज्वाइन की। शुक्रवार को ये अपना-अपना नामांकन वापस ले लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दोनों उम्मीदवारों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
सुखविंदर सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के साथ नगर निगम चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने को कहा। सुधीर कुमार ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3 माह के कार्यकाल में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, उनको देखते हुए उन्होंने कांग्रेस का दाम थामा है। वहीं कंगनाधार से नीलम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना नामांकन वापिस लेने का निर्णय लिया है।