शिमला : 14 अप्रैल को "आप" मनाएगी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती: आई डी भंडारी
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब की 131 जयंती को आम आदमी पार्टी धूम धाम से मनाने की तैयारी कर रही है। मंडी में रोड शो करने के बाद इस बार एक बार फिर से "आप" ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को चुना है जहां पार्टी एक बार फिर बड़े आयोजन की तैयारी करने वाली है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थय मंत्री व प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का भव्य व शानदार आयोजन करने के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गईं हैं। मंडी रैली के सफल आयोजन के बाद पार्टी एक बार फिर से मंडी में सीएम के गृह जिले में निशाना साधने की तैयारी कर रही है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज के चेयरमैन लीलाधर चौहान और महासचिव तारा चंद हरनोट ने बताया कि हिमाचल में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को इस बार धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को हर साल बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है क्योंकि बाबा साहब समाज के कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को शिक्षित कर सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत मे समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी से कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग ने पार्टी से जुड़कर काम किया है, उसको देखते हुए पार्टी अब हिमाचल में भी इस वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़कर आने वाले विधानसभा चुनाव में निशाना साधेगी। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के लोगों को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और हिमाचल से भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।