शिमला: ठियोग के अश्वनी कुमार ने पहले ही प्रयास में उर्त्तीण की नेट परीक्षा
( words)
ठियोग के शिलारू के समीप स्थित रावग गांव के 21 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र संतराम ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तरीय नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अश्वनी कुमार ने अपनी ग्रेजुेएशन तक की शिक्षा संजौली कॉलेज से की है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मास्टर कर रहे हैं।
इसके साथ-साथ अश्वनी कुमार हिमाचल के युवा एंकर भी हंै और अपने अभी तक के शैक्षिक अवधि में बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर (अर्थशास्त्र), बेस्ट स्पीकर ऑफ द ईयर जैसे खिताब अपने नाम कर चुके है।
