शिमला : सहायक पुलिस उप निरीक्षक मुकेश को राष्ट्रपति पदक
** चार कर्मियों को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित
** केंद्र सरकार ने रिाष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का कया ऐलान
हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि चार अन्य को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 667 पुलिस सेवा, 32 दमकल सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा के कर्मियों को देने की घोषणा हुई। पुलिस पदक के लिए आईजी सुमेदा त्रिवेदी, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश व विनोद कुमार शर्मा सहित हेड कांस्टेबल राम किशन का चयन हुआ है।