शिमला : 2022 में सत्ता वापिसी भाजपा के लिए "मुंगेरी लाल के हसीन सपने"-कुलदीप सिंह राठौर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट को महज आंकड़ों का मायाजाल बताते हुए कहा है कि यह बजट पूरी तरह जन विरोधी है।उन्होंने कहा है कि बजट में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसे लोक लुभावना बताते हुए कहा है कि बजट पूरी तरह दिशाहीन है।इस बजट से न तो देश की अर्थव्यवस्था में ही कोई सुधार होगा और न ही देश की विकास दर हासिल होगी। कुलदीप राठौर ने कहा कि बजट गरीब की नौकरीपेशा की जेब ख़ाली करने मध्यम वर्ग की के लिए कुछ नही, किसान के लिए निराशाजनक है। युवाओं की आशा टूटी है, खपत बढ़ाने के लिए छोटे उद्योग के विकास को कुछ नही दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार बनने के दावे मुंगेरी लाल के हसीन सपने है। कोरोना को लेकर बंदिशों में छूट मिलने के बाद कांग्रेस कार्य्रकमों में तेजी लाएगी लेकिन कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रमो का आयोजन करेगी।
