शिमला : भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने किया सीएम जयराम ठाकुर का धन्यवाद
शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पैरा एथलीट निषाद कुमार को हाई जम्प में सिल्वर मेडल जीतने पर एक करोड़ रुपए देने की घोषणा पर धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घोषणाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और यह एक अच्छा कदम है।
गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले हिमाचल के पैरा एथलीट निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है । निषाद ऊना जिला के अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने रविवार को पुरुष वर्ग में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है। निषाद के मैडल जीतने पर प्रदेश भर में ख़ुशी का माहौल है। बता दें कि पैरालंपिक में अभी तक भारत ने 7 मेडल जीत लिए है। उन्होंने कहा जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे 2020 के पैरालंपिक खेलों में भारत ने रविवार को दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल तीन मेडल जीते।
अवनि लेखरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। देशवासियों के लिए यह एक ऐतहासिक पल है। वंही, दूसरी तरफ भारत के विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो की एफ़-52 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भावना बेन पटेल ने महिलाओं की एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
