शिमला: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी ने संभाला पदभार
कहा, महिलाओं को एकजुट कर संगठन को करेंगे मजबूत
भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन व नीतियों का घर-घर करेंगे प्रचार
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने विधिवत रूप से शिमला पहुंचकर राज्य कार्यालय दीप कमल में अपना पदवार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा महिला पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पूर्व पार्षद, जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वंदना योगी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा व नीतियों को महिलाओं में पहुंचने के लिए घर-घर प्रचार करेंगे।उन्होंने कहा कि महिला शक्ति ने सदैव भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद, सहयोग दिया है और भविष्य में भी महिला शक्ति भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए अपना सहयोग दे इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की ताकत को बढ़ाया जाएगा, सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे, सबका सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को प्रमुखता से आगे रखकर हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सेवा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अहम भूमिका अदा करेगा ।वंदना योगी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राज्य अध्यक्ष व वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री हैं।
इंदु गोस्वामी, भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित सभी जो अब तक भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही है उन सब के काम को आगे बढ़ने का प्रयास में करुंगी, सबका मार्गदर्शन लेकर के आगे बढूंगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए संगठन परिवार है और संगठन की मजबूती ही विचारधारा की मजबूती है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल भी करेंगे ,जनता के हित की आवाज भी उठाएंगे,महिला सशक्तिकरण की बात भी करेंगे, नीति निर्धारण की बात भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह झूठी गारंटी दी गई है उन पर भी सवाल उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस समय बारिश में जिस प्रकार से तबाही हुई है त्रासदी आई है, उसमें महिला मोर्चा हर स्तर पर सेवा का काम कर रहा है और भविष्य में भी जब तक जनजीवन सामान्य ना हो अपने-अपने स्तर पर सेवा के कार्यों को आगे महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बढ़ाएं इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैध, भाजपा महिला नेत्री रूप शर्मा, भाजपा कार्यालय सचिव किरण बाबा ,पूर्व पार्षद किमी सूद, प्रतिभा बाली, पार्षद कमलेश मेहता, रचना शर्मा सहित महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
