शिमला: कॉलेज के बाहर मारपीट, 6 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
( words)
कोटखाई थाना में 25.03.2026 को एक मामला दर्ज किया गया। यह मामला शिकायतकर्ता मोरियन की शिकायत पर पंजीकृत किया गया। शिकायत के अनुसार, बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई कहासुनी के बाद शाम करीब 5 बजे कॉलेज के बाहर कुछ युवकों ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई।
पुलिस ने मामले में 6 आरोपितों से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपितों में साहिल राठौर, अभय सिंह राणा, ऋतांश, शिवांश, शिवांश ठाकुर और विकास शामिल हैं। इस मामलें को अभियोग संख्या 33/2026 के तहत धारा 115(2), 191(2), 190 BNS के अंतर्गत दर्ज किया गया है। यह मामला शिकायतकर्ता मोरियन की शिकायत पर पंजीकृत किया गया। मामले में अन्वेषण जारी है।
