शिमला : घर पर खड़ी गाड़ी का ही कट गया चालान
( words)
-गाड़ी नंबर से धोखाधड़ी करने का अजीब मामला आया सामने
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गाड़ी नंबर से धोखाधड़ी का अजीब मामला सामने आया है। संजौली निवासी धर्म सिंह नेगी ने ढली थाना में पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी के नाम से पंजीकृत गाड़ी, जो कि घर पर खड़ी थी का 23 दिसंबर को फागू में ऑनलाइन चालान काटा गया। 26 दिसंबर को एक मैसेज आया कि उनकी गाड़ी का आईजीएमसी के पास चालान काटा गया है, जबकि गाड़ी तो घर पर ही पार्क की गई थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की कि कोई उनकी गाड़ी के नंबर का दुरुपयोग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके पास मारुति स्विफ्ट कार है, जबकि जो मैसेज उन्हें आया है, उसमें यही नंबर मारुति आल्टो के10 में लगा है। वहीं, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिरकार कौन व्यक्ति इस नंबर का दुरुपयोग कर रहा है।
