शिमला: मुख्यमंत्री ने किया संजौली-ढली डबल लेन टनल का उद्घाटन
-बोले, टनल से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, पर्यटन को भी मिलेगा बल
-55 मीटर लंबी सुरंग में दोनों ओर बने हैं फुटपाथ, दीवारों पर 200 चित्र
शिमला के संजौली और ढली को जोड़ने वाली ढली डबल लेन टनल का आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्घाटन किया और आम जनता के लिए इसे खोल दिया गया है। इससे पहले यहां 172 वर्ष पुरानी सुरंग से ही आवाजाही हो रही थी, जो कि वन वे थी, जिससे यहां ट्रैफिक जाम लगा रहता था। अब डबल लेन टनल बनने से जाम से निजात मिलेगी।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले टनल का कार्य धीमी गति से चल रहा था, कांग्रेस सरकार के आने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। टनल से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि पर्यटन को भी बल मिलेगा। नई टनल 155 मीटर लंबी है और इसमें दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा है। दीवारों पर हिमाचली संस्कृति से जुड़े करीब 200 चित्र बनाए गए हैं।
