शिमला : प्रदेश विधानसभा में 12 जून को आयोजित होगा बाल सत्र : पठानिया
( words)
प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा में 12 जून को "बाल सत्र" का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल 68 बच्चे भाग ले सकेंगे तथा वे मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा पक्ष व विपक्ष के विधायक की भूमिका भी निभायेंगे। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की दूसरी विधान सभा है जहां "बाल सत्र" का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व डिजिटल बाल मेला और एलआईसी द्वारा ही राजस्थान विधान सभा में वर्ष 2021 में "बाल सत्र" का आयोजन किया गया था।
