शिमला : राजीव भवन में मनाया कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशेहरी का जन्मदिन
( words)
कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशेहरी के जन्मदिन पर 28 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में केक काटा गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,कुलदीप कुमार, आशा कुमारी,कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह, एस के सहगल व कई नेताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कर्मचारियों व सहयोगियों ने भी देवेंद्र बुशेहरी को उनके दीर्घ आयु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
