शिमला: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में की बैठक
( words)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी के मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मेनिफेस्टो को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बैठक में कहा गया कि शिमला शहर के लिये आम लोगों से जो लिखित सुझाव मांगे गए थे उन पर विचार करने के बाद उन्हें भी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, आशीष बुटेल कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, अमित पाल सिंह व देवेंद्र बुशेहरी ने भाग लिया।