शिमला : कांग्रेस ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार को दी श्रद्धांजलि
( words)
हिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उन्हें याद करते हुए अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ परमार की बदौलत ही प्रदेश अस्तित्व में आया हैं। उन्होंने कहा कि डॉ परमार की दूरदृष्टि ,कूट नीति का ही परिणाम है जो आज हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों के श्रेष्ट अग्रणी श्रेणी में जाना जाता हैं। कांग्रेस नेताओं ने डॉ परमार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक ग्रामीण परिवेश में जन्मे डॉ परमार विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने वकालत में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर प्रदेश के हितों का सरंक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में मुख्य तौर पर पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजी लाल कश्यप,अमित नंदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, डॉक्टर मस्त शर्मा, भूपेंद्र कवंर, एसएस जोगटा, वीरेंद्र जसवाल, बलदेव ठाकुर, मोहन नेगी, यशपाल सिंह बनिता वर्मा, कमलेश ठाकुर, उमा मुदर्याल, वृंदा सिंह, वीर सिंह, सतपाल, जीत राम पवंर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
