शिमला : लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस : मुख्यमंत्री
( words)
-डीजीपी और एसपी मामले में विचार-विमर्श कर लेंगे फैसला
मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक के बाद वापस शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आलाकमान के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूत और ईमानदारी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। वहीं, लोकसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़े जाएंगे, इसको लेकर उन्होंने कहा कि ये मुद्दे आने वाले वक्त में तय होंगे।
वहीं, प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से मुख्य पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को वर्तमान पद से हटाए जाने के आदेश पर उन्होंने कहा कि वे इन ऑर्डर्स को पढ़ेंगे और इसके बाद विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे।
नए मंत्रियों को जल्द देंगे विभाग
हाल ही में बने नए मंत्रियों को विभाग आवंंटित करने के मामले में सीएम ने कहा कि जल्द ही नए मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि बैठक में तय हुआ कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूत और ईमानदारी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों का भी स्वागत किया है और कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
