शिमला: शिक्षा मंत्री ने फील्ड में जाकर लिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बाईपास ठियोग पर बने पुल का व रैई घाट में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। गौर रहे कि भारी बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुलों व सड़कों के कारण स्थानीय ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसी के मद्देनजर शिक्षा मंत्री ने उच्च अधिकारियों से बात की व शीघ्र ही जन जीवन को सुचारू रूप से पटरी पर लाने व क्षतिग्रस्त सड़कंो व पुलों को सुचारू रूप से बहाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के साथ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें, नदियों व जल स्त्रोतों के नजदीक न जाएं, जितना हो सके घरों में रहें। प्रदेश सरकार हरसंभव आपकी मदद के लिए हर क्षण तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर - 1100,1070,1077 पर संपर्क करें।
