शिमला: फागू पुलिस ने 2.20 ग्राम चिट्टे के साथ धरे युवक और युवती
( words)
पुलिस चौकी फागू के प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने नाके के दौरान फागू में पिकअप सवार ठियोग के रहने वाले एक युवक सूरज शर्मा उर्फ विक्की (27) पुत्र स्व. श्याम लाल गांव धनौत डाकघर व तहसील ठियोग जिला शिमला तथा नीलम उर्फ शिवांगी (21) पुत्री स्व. रती राम गांव बड़ेल डाकघर व तहसील ठियोग जिला शिमला से 2.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
