शिमला : रामपुर में पहली बार हुआ बाल पथ संचलन
( words)
राष्ट्रीय स्वयं संघ ने हिंदू नव वर्ष और रामोत्सव के उपलक्ष्य में रामपुर में पहली बार बाल पथ संचलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघचालक अश्वनी सोनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोपी पाबुच विभाग प्रचारक रहे। पथ संचलन का शुभारंभ विहीप संचालित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर से हुआ और पूरे नगर की परिक्रमा करता हुआ वापिस मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुआ।
इस पथ संचलन में 156 बाल स्वयंसेवकों और 35 वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन का पूरे बुशहर वासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। इस अवसर पर संघ से रवि कांत जिला कार्यवाह, तरुण ज़िला प्रचारक, आदित्य और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
